फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   young boy committed suicide in delhi and wrote friend name on wall

फांसी लगाने से पहले उसने दो दोस्तों का लिखा दीवार पर नाम, आखिर क्यों

Thu, 15 Jun 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Jun 2017 09:21 AM IST
सार

बाइक चोरी की बात पता लगी तो छात्र ने जान दी 
मौत के लिए जिम्मेदार दो दोस्तों के नाम दीवार पर लिखे      
कालकाजी की घटना, दोस्तों संग मिलकर की बाइक चोरी 

विज्ञापन
young boy committed suicide in delhi and wrote friend name on wall

विस्तार

कालकाजी इलाके में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने दो अन्य किशोर के साथ बाइक चुराई थी। इस बात की भनक उसके कुछ दोस्तों को लग गई थी।

विज्ञापन


पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, पर बताया जा रहा है कि उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार दो दोस्तों के नाम दीवार पर लिखे हैं। किशोर अपनी मां का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 14 वर्षीय किशोर राहुल दत्त डीडीए फ्लैट कालकाजी में रहता था। उसके परिवार में सिर्फ मां है। वह प्राइवेट जॉब करती है। पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। राहुल आठवीं कक्षा में पढ़ता था और पढ़ाई में होशियार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक को तीनों दोस्त चलाते थे

young boy committed suicide in delhi and wrote friend name on wall
सांकेत‌िक च‌ित्र

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राहुल ने अपने दो दोस्तों के साथ एक बाइक चोरी कर ली थी। इस बाइक को तीनों दोस्त चलाते थे। बाइक चोरी की बात राहुल के कुछ अन्य दोस्तों को पता लग गई थी।

दोस्तों ने बाइक चोरी की बात पुलिस को बताने की बात कही थी। इसके बाद राहुल ने 11 जून की शाम अपने घर में फांसी लगा ली। शाम को जब उसकी मां घर आई तो राहुल को फांसी के फंदे पर लटका पाया।

खुदकुशी करने से पहले राहुल ने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार दो दोस्तों के नाम दीवार पर लिखे हैं। कालकाजी थाना पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। राहुल ने जिन नाबालिग दोस्तों के नाम दीवार पर लिखे हैं, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी चोरी की बाइक नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed