{"_id":"5759160fd2647b5d8649c0554a4a6b37","slug":"young-advocate-murder-in-khurja-hang-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद लाश को पंखे से क्यों लटकाया?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बाद लाश को पंखे से क्यों लटकाया?
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Sat, 04 Jan 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा के मुरारीनगर कालोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूटपाट के बाद महिला वकील निशी (27) की हत्या कर बदमाश शव को फंदे पर लटकाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शाम चार बजे जब उसका ममेरा भाई घर पहुंचा तो शव पंखे से लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने शव उतार कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस का शक परिवार के करीबियों पर है।
विज्ञापन
एसएसपी बुलंदशहर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि खुर्जा तहसील में तैनात लेखपाल यतेंद्र की वकील बेटी निशी उर्फ गोल्डी शुक्रवार को घर में अकेली थी। उसकी मां प्रमिला फरीदाबाद इलाज कराने गई थी और पिता काम पर गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम 4.20 बजे जब ममेरा भाई महमदपुर निवासी अमरेंद्र उर्फ आशु घर पहुंचा तो गोल्डी का शव पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। घर के दूसरे कमरे में जेवर के डिब्बे खाली मिले। कमरे में अन्य सामान बिखरा पड़ा था।
एसएसपी ने बताया कि आशु ने ही शव पंखे से उतार कर लेखपाल को सूचना दी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।