{"_id":"3f71c3d3a04c2ab5bc4365d8dd8b6e23","slug":"youn-man-committed-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 23 Jul 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के भोड़ाकलां गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था इसके चलते उसने यह कदम उठाया। बुधवार को ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पढ़ें:दहेज नहीं लाई तो बिजली के झटके देकर की हत्या
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार को भोड़ाकलां गांव में रहने वाला घनश्याम (35) काम से लौटकर आया था। रात को खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। सुबह उसके बच्चों ने देखा कि घर की छत पर नीम के डाले से उसके पिता का शव लटका हुआ दिखा। जिसकी सूचना उन्होंने परिवार के लोगों को दी।
मौके पर पहुंची बिलासपुर थाना पुलिस की टीम ने मुआयना किया। जिसमें पता चला कि मृतक पिछले कई दिनों से काफी परेशान था। बुधवार को पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।