फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yongman found dead in car

कार में मिला शव, सिर में लगी है गोली

Wed, 04 Feb 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Feb 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
yongman found dead in car

दिल्ली के न्यू अशोक नगर वसुंधरा अपार्टमेंट में मंगलवार रात एक कार के अंदर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर में एक गोली लगी हुई थी। शुरूआती जांच के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। पुलिस को मौके एक पिस्टल भी बरामद हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक की पहचान कोंडली निवासी हिमांशु (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि वसुंधरा अपार्टमेंट पार्किंग में एक सेंट्रो कार में युवक की लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक मृत अवस्था में ड्राईवर सीट पर बैठा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खून से लथपथ था। पुलिस को मौके से एक पिस्टल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या के साथ लूट व हत्या की दृष्टि से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस युवक के पास से मिले मोबाइल फोन के माध्यम से मृतक युवक की पहचान की गई। पुलिस अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed