{"_id":"5861535d4f1c1b7675eeb0b3","slug":"yamuna-expressway-robbed-of-millions-of-merchant-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यापारी परिवार से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यापारी परिवार से लाखों की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात बदमाशों ने कार सवार परिवार से लूटपाट की। बुलंदशहर की वारदात की तरह ही बदमाशों ने एक्सल फेंककर कार रुकवाई और कानपुर के व्यापारी परिवार को गोली मारने की धमकी देकर महिला-पुरुषों को आतंकित कर बीस हजार रुपये की नकदी समेत दस लाख के आभूषण लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मूलरूप से कानपुर के कस्बा रूरा निवासी रामप्रसाद दीक्षित दिल्ली के बदरपुर में रहते हैं और यहीं कपड़ा व्यापारी हैं। रविवार को कानपुर स्थित घर पर निर्माण कार्य कराकर वह परिजनों के साथ दिल्ली लौट रहे थे। देर रात दो बजे उनकी कार जेवर टोल प्लाजा पार कर दिल्ली की तरफ बढ़ रही थी और कार सवार परिवार के लोग नींद में थे। गांव दयानतपुर के पास एक्सप्रेसवे पर कुछ बदमाशों ने साइकिल का एक्सल कार के आगे फेंक दिया।
विज्ञापन
इससे चालक बलजीत को कार में कोई खराबी आने का अंदेशा हुआ। चालक के कार रोकते ही बदमाशों ने कार घेर ली और गोली मारने की धमकी देकर कार सवार परिवार को नीचे उतार लिया। गाड़ी में चालक बलजीत के अलावा रामप्रसाद के पुत्र रोहित, पत्नी सरोजनी दीक्षित, पुत्री प्रीति दीक्षित और धेवता आयुष सवार थे। बदमाशों ने कार सवारों से मारपीट व लूटपाट शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों की तलाशी लेकर बदमाशों ने बीस हजार की नकदी और 10 लाख के आभूषण लूट लिए। पीड़ित परिवार की सूचना पर टोल प्लाजा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने कानपुर के एक परिवार की गाड़ी को एक्सल फेंक कर रोकने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
-सुबोध कुमार यादव, कोतवाली प्रभारी जेवर