फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   wrote in a suicide note to take care of Daughters and suicide

सुसाइट नोट में लिखा बेटियों का ख्याल रखना, फंदा लगाकर दी जान

Wed, 13 Apr 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 13 Apr 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
wrote in a suicide note to take care of Daughters and suicide
सुसाइड - फोटो : demo pic

सेक्टर डेल्टा वन निवासी महिला ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। सोमवार की रात महिला ने पंखे से फंदा बनाकर कर जान दे दी। घर से मिले सुइसाइड नोट में महिला ने किसी को भी दोषी नहीं ठहराया। नोट में जिंदगी खत्म करने के बाद दोनों बेटियों का ख्याल रखने की बात कही। मध्यप्रदेश होशंगाबाद निवासी नीतू (34) परिवार के साथ डेल्टा-1 में किराये के मकान में रहती थी। पति कमल का ट्रेडिंग का काम है। मयूर विहार फेज वन स्थित मनु अपार्टमेंट में उनका ऑफिस है।

विज्ञापन


वह रविवार रात ऑफिस के काम से लखनऊ गए थे। सोमवार रात पत्नी नीतू ने पंखे में कपड़े का फंदा लगाकर जान दे दी। इस दौरान घर में घर में सात वर्षीय बेटी अनुष्का और तीन माह की एक बच्ची सो रही थी। सुबह होने पर अनुष्का ने मां को पंखे से लटका देखा। वह चीखते हुए घर से बाहर गई और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना दी। महिला के पति कमल को भी जानकारी दी। पुलिस ने जांच कर सुइसाइड नोट बरामद किया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि सुइसाइड नोट में महिला ने लिखा है मैं अपनी खुद की परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या कर रही हूं इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। दोनों बेटियों का ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह की उम्र में छिन गया मां का साया
कमल और नीतू की शादी मई 2008 में हुई थी। नीतू ने तीन माह पहले एक बेटी को जन्म दिया था। आत्महत्या करने से छोटी सी उम्र में ही मासूम के सिर से मां का साया छिन गया। मासूम कभी पिता की गोद में तो कभी बहन अनुष्का उसे चुप करा रही थी। अनुष्का शहर के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है। पड़ोसियों की मानें तो पति और पत्नी बीच में कभी भी लड़ाई झगड़ा या मनमुटाव नहीं हुआ।


प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। महिला ने सुइसाइड नोट में किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया। वह खुद की परेशानी से तंग थी। मायके वालों को सूचना भेज दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed