फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women withdraw her case after seeing tears in rape accused wife in noida

दुष्कर्मी की पत्नी की आंखों में आंसू देखकर पिघला पीड़िता का दिल, केस लिया वापस

Fri, 17 Mar 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 17 Mar 2017 01:37 PM IST
सार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
- आरोपी की पत्नी के आंसू देखकर युवती ने किया समझौता, शिकायत ली वापस

विज्ञापन
women withdraw her case after seeing tears in rape accused wife in noida

विस्तार

सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद थाने पहुंची आरोपी की पत्नी के समझाने और आंखों में आंसू देखकर युवती ने समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-15 में रहने वाली युवती की तीन साल पहले सेक्टर-25 निवासी एक युवक से मुलाकात हुई। मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आरोप है कि युवक पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। 5 दिन पहले युवती को युवक के शादीशुदा होने के बारे में पता चला।
विज्ञापन


युवती ने जब युवक से इस बारे में पूछने की कोशिश की तो उसने फोन नहीं उठाया। युवती ने सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसी बीच युवक की पत्नी परिवार के साथ थाने पहुंच गई। उसने युवती को काफी समझाया, जिसके बाद युवती ने शिकायत वापस ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

किशोरी से छेड़छाड़ में युवक गिरफ्तार

women withdraw her case after seeing tears in rape accused wife in noida

सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को क्लीनिक पर बुलाकर छेड़खानी की। घटना 14 मार्च की है। किशोरी के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी सचिन चौहान को पकड़ लिया।

लड़की के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-24 पुलिस ने चौड़ा निवासी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ममूरा में मंगलवार रात छोटे भाई से मारपीट का विरोध करने पर एक युवती से छेड़छाड़ की गई।

युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। युवती ने आरोपी फिरोज, रूपक, सद्दाम, गुल्लु, देव और राजा के खिलाफ फेस-3 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed