फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women in live in relationship gang raped by friend in faridabad

पति से अलग हो लिव-इन में रह रही महिला का चार दोस्तों ने किया गैंगरेप

Sun, 26 Mar 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 01:14 PM IST
सार

साथी समेत चार दोस्तों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार  
--   पति से अलग होकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला 

विज्ञापन
women in live in relationship gang raped by friend in faridabad

विस्तार

पति से अलग होकर लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के साथ साथी और उसके चार दोस्तों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने वारदात के एक सप्ताह बाद महिला थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली दलित जाति की महिला के मुताबिक उसका पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। दो साल पहले वह पति के साथ बंगाल शूटिंग में एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करने आई थी।
विज्ञापन


काम के दौरान उसकी मुलाकात उमेश से हुई। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई लेकिन पति को यह दोस्ती पसंद नहीं आई। वह काम काम छोड़कर उसे अपने साथ  मध्य प्रदेश ले गया। वहां दोनों के बीच पंचायत हुई और महिला पति को छोड़कर अपने मायके चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए के कमरे में रहते थे दोनों

women in live in relationship gang raped by friend in faridabad
gangrape
करीब चार माह पहले महिला काम के सिलसिले में दिल्ली आई और मंगोलपुरी में रहने लगी। जनवरी 2017 में उमेश उसे अपने साथ सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव ले आया। यहां एक किराए के कमरे में दोनों रहने लगे।

आरोप है कि 18 मार्च की शाम उमेश ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर फोन कर अपने चार दोस्त संतोष, जतिन, विजय और राजन को भी बुला लिया। चारों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने विरोध किया तो उमेश सहित अन्य आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, महिला का मेडिकल चेकअप करा मामले की तफ्तीश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed