फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women chain snatcher gang busted in gurgaon

मंदिर में महिला चोरों के गिरोह का पर्दाफाश

Wed, 14 May 2014 07:19 PM IST
Updated Wed, 14 May 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
women chain snatcher gang busted in gurgaon

शीतला माता मंदिर में स्नेचिंग की लगातार सामने आ रही वारदातों को लेकर पुलिस ने महिला चोरों के गिरोह को पकड़ा है। पुलिस दो महिला चोरों के हत्थे चढ़ने के बाद पूरे गिरोह के पर्दाफाश को लेकर बड़ी कामयाबी मान रही है।

विज्ञापन


जिसमें मंदिर की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन शातिर महिला चोरों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है जिसमें इनके गिरोह की बाकी सदस्यों के बारें में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


शीतला माता मंदिर में चेत्र मेले के दौरान महिला श्रृद्धालुओं के साथ चेन स्नेचिंग की लगातार सामने आई वारदातों के बाद पुलिस लगातार इस गिरोह की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक, चार महिलाओं के चेन तोड़े

women chain snatcher gang busted in gurgaon

बीते दिन पुलिस के सामने उस वक्त मामला सामने आया जब अशोक विहार निवासी राजबाला मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान लाइन में खड़ी इन शातिर महिलाओं में से एक ने ध्यान भटकाते हुए महिला की चेन तोड़ ली।

इतना ही नहीं कुछ देर में तीन अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसे मामले सामने आ गए। चेन स्नेचिंग के एक के बाद एक चार मामले सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन के अलावा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस की टीम को चकमा देने के लिए ये शातिर महिलाएं यहां से फरार होने लगी। तबतक पुलिस ने इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में सफल रही। पुलिस ने दोनों महिलाओं की पहचान दीपा और प्रेमवती के रुप में की है जो अलवर के आसपास के गांवों की रहने वाली है।

पूरी गैंग की तलाश में पुलिस अलवर रवाना

women chain snatcher gang busted in gurgaon

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इनका पूरा गिरोह काम करता है जो मंदिर में लाइन में लगी महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनकी सोने की चेन तोड़ फरार हो जाती है। इस मामले में फरार हुई तीसरी महिला के बारें में पुलिस ने दोनों महिलाओं को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में स्नेचिंग, चोरी और क्राइम के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने हाल ही में तत्कालीन थाना प्रभारी श्रीपाल को लाइन हाजिर कर लिया था। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी थी।

दो महिला चोरों की गिरफ्तारी पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। इस गैंग के पर्दाफाश के लिए पुलिस की टीम अलवर रवाना हो गई है जिसमें गिरोह की अन्य महिला सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद कई ओर खुलासे हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed