फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women being teased in gurugram by drunk men in day light

यहां सरेआम महिलाओं पर कसे जाते हैं तंज, भरेबाजार छलकते हैं जाम

Mon, 23 Oct 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 23 Oct 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
women being teased in gurugram by drunk men in day light
- फोटो : अमर उजाला

खुले में शराब पीने पर पाबंदी के बावजूद भी शहर के सबसे व्यस्त सदर बाजार में शराबी जमकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाजार के बीच खुले दो शराब के ठेकों पर दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। वह बेखौफ भरे बाजार में जाम छलकाते नजर आते हैं।

विज्ञापन


नशे में धुत होकर बाजार में हुड़दंग मचाने के साथ वह खरीदारी के लिए बाजार में आई महिलाओं पर तंज कसते हैं और हैरानी की बात यह है कि यह सब आम हो गया है। ठेके से चंद कदमों की दूरी पर ही पुलिस बूथ बनाया गया है, लेकिन बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मी भी इन शराबियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते।
विज्ञापन


बता दें कि आबकारी एक्ट के तहत किसी भी सार्वजनिक स्थान या खुले में शराब पीने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही ऐसा करने वाले पर कार्रवाई के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। बावजूद इसके शहर में शराबी खुलेआम पुलिस की नाक के नीचे जाम छलका रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई करने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर का सदर बाजार शराबियों का अड्डा बन गया है। बाजार के बीचों बीच श्याम स्वीट्स के पास और बड़े डाकखाने के पास देशी व अंग्रेजी शराब के ठेके खोले गए हैं। जहां सुबह से लेकर शाम तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।

शराब के नशे में धुत शराबी यहां हुड़दंग मचाते रहते हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों के साथ बाजार में खरीदारी के लिए आए लोगों को भी इनकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कपड़ा विक्रेता राजेश ने बताया कि यहां सुबह से ही शराबी इकट्ठा होने शुरू हो जाते हैं।

लोगों का बाजार में आना मुश्किल

women being teased in gurugram by drunk men in day light

नशे में धुत होकर वह पूरा दिन बाजार की गलियों में पड़े रहते हैं। जिसकी वजह से लोगों का बाजार में आना मुश्किल हो गया है। वहीं जब यहां से हटने को कहा जाता है, तो वह लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।

स्थानीय दुकानदार अनिल शर्मा ने बताया कि ठेके के पास स्थित अधिक दुकानों पर दिन के समय महिलाएं भी बैठती हैं। शराबियों के कारण उनका दुकान पर बैठना भी दूभर हो गया है। वह अश्लील इशारे भी करते हैं।

बर्तन विक्रेता सुशील ने कहा कि चंद कदमों पर ही पुलिस बूथ भी है। इस समस्या को लेकर कई बार उन्हें शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन आंख बंद कर आगे निकल जाती है। इन पर लगाम लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

विभाग की पालिसी के तहत ही बाजार में ठेके को अनुमति दी गई है। हुड़दंगियों पर कार्रवाई करना पुलिस का काम है। यदि इससे लोगों को परेशानी हो रही है तो पुलिस के सहयोग से इस पर कार्रवाई की जाएगी। -हरीश दहिया, उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed