वोट न देने पर दबंगो ने की हरिजन महिलाओं को पीटा
- दो महिलाएं घायल
- जाति सूचक शब्द कहने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुन्हाना के गांव तुसैनी में पंचायत चुनावों में वोट न देने पर एक दर्जन दबंगों ने दो हरिजन महिलाओं की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज मांडीखेड़ा के अल-आफिया अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर गांव के ही हारून, लुकमान, आरिफ, उसमान, कलसुम, जाहिदा, फातमा, सरीफन, मीना और मकसूद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिजन महिलाओं को अभद्र गालियां देने से संबधित मामले की जांच पुन्हाना के डीएसपी रतन दीप बाली कर रहे हैं। तुसैनी निवासी चंद्रवती ने बताया कि 29 अप्रैल को घर में तारकोल की जरूरत थी। वह सामने रहने वाले हमीद के घर पर तारकोल लेने गई थी। वहां पर हमीद की लडकी कलसुम ने उसको तारकोल देने से मना करते हुए गालियां दीं और भगा दिया।
जब वह अपने घर पर आ गई तो कुछ समय बाद हारून, लुकमान, आरिफ, उसमान, कलसुम, जाहिदा, फातमा, सरीफन, मीना और मकसूद आदि आए और जाति सूचक शब्द कहते हुए गालियां देने लगे। आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की तो वह बेहोश हो गई।
उसकी सास रामबती ने जब चंद्रवती को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसको भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस बार पंचायत के चुनाव में उन्होंने हाजर खां को वोट दिया था। दबंग लोग इसी बात से नाराज थे। पुनहाना के डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है जल्द ही जातिसूचक गालियां देने की धारा भी जोड दी जाएगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।