{"_id":"d44856b2c9e8f0762f43bb66e7e2dea8","slug":"women-arrest-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत सामान के साथ पकड़ी गईं दो विदेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत सामान के साथ पकड़ी गईं दो विदेशी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Mar 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवानों ने दक्षिण अफ्रीका की दो महिलाओं के बैग से 25 किलो प्रतिबंधित ड्रग्स इफेड्रिन बरामद की है। जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने प्राथमिक तफ्तीश के बाद दोनों यात्रियों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता व कमांडेंट हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 15 मार्च की रात करीब ढाई बजे अबू धाबी से एक फ्लाइट दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट में दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली माग्रेट सिवोनगिली और मासिया थैमबेके भी थीं। दोनों जोहानिसबर्ग से अबू धाबी होते हुए टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंची हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के सर्विलांस स्टाफ कोे दोनों महिलाओं की हावभाव संदिग्ध लगे। इसके बाद फौरन दोनों महिलाओं की सूटकेस की तलाशी लेने के लिए कहा। तलाशी में जवानों को कुछ नहीं मिला, लेकिन जब सूटकेस के ऊपर के हिस्से को हटाया गया तो उसमें छिपा रखा सफेद पाउडर मिला। ब्यूरो के अधिकारी इस बाबत दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन