{"_id":"589b59694f1c1b8a5237a7d4","slug":"women-alleges-five-men-for-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पांच लोगों पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने पांच लोगों पर लगाया छेड़खानी का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर की एक महिला ने नामजद पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मामला सेक्टर-39 थाने में दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक अपने साथियों के साथ पीछा कर उससे छेड़खानी करता है। पुलिस आरोपी युवक को तलाश कर रही है। मूलरूप से अलीगढ़ निवासी एक महिला परिवार के साथ सदरपुर में किराए पर रहती है।
विज्ञापन
वह फेज-2 स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। महिला का आरोप है कि सदरपुर में ही गजेंद्र किराए पर रहता है। वह उसी के साथ कंपनी में काम करता है। महिला का आरोप है कि पिछले कई दिनों से आरोपी युवक व उसके साथी उसका पीछा कर छेड़खानी कर रहे थे।
विज्ञापन
समझाने पर नहीं माना आरोपी
महिला का आरोप है कि उसने आरोपी युवक को कई बार समझाया कि वह ऐसा न करे लेकिन वह नहीं माना। आरोपी ने अपने साथियों के साथ सोमवार शाम कंपनी से लौटते समय उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन