महिला को चाकू से गोदकर बेहरहमी से की हत्या, नाले के पास मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणहौला इलाके से रविवार शाम से लापता 40 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव एक नाले के पास मिला। उसके शरीर पर चाकू के तीन जख्म हैं।
पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त पिंकी के तौर पर की गई है। पिंकी अपनी बेटी मधु के साथ बापरौला गांव में रहती थी और खेतों में मजदूरी का काम करती थी।
मूलत: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की रहने वाली पिंकी का पति जसवंत सिंह गांव में रहकर खेती बाड़ी करता है। महिला कुछ दिन पहले ही किराए का मकान लेकर रहने आई थी।
बेटी के साथ रहकर मजदूरी करती थी महिला
मृतका की बेटी मधु ने पुलिस को बताया कि उसकी मां घर से काम की कहकर नांगलोई निकली थी। रात में वापस नहीं आने पर मधु ने उसकी तलाश की लेकिन उसकी मां का कोई पता नहीं चला।
इसी बीच सोमवार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने नाले के पास एक महिला का शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला के शरीर पर चाकू के जख्म हैं।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के पति को भी घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस उसकी बेटी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का किसी से झगड़ा तो नहीं था।