फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman theft jewelery of five lakh rupee

मौसी के घर आई महिला ने कर दिया 'वो' काम

Thu, 26 Jun 2014 09:16 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
woman theft jewelery of five lakh rupee

ग्रेटर-नोएडा के एक गांव की रहने वाली प्रेमा (काल्पनिक नाम) की शादी पांच साल पहले नोएडा के एक गांव निवासी नेत्रपाल से हुई थी।

विज्ञापन


शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए, लेकिन अनबन के कारण दोनों अलग-अलग रहने लगे। इस समय प्रेमा मायके में रह रही है। पिछले दिनों प्रेमा सोरखा गांव में अपनी मौसी परमेश्वरी देवी के यहां आई थी।

यहां वह कई दिनों से रह रही थी। आरोप है कि गत 22 जून को प्रेमा पड़ोस में पवन यादव के घर पर गई थी। उस दौरान उनकी पत्नी ममता सो रही थी।

पड़ोसी ने थाने में दर्ज कराया मामला

woman theft jewelery of five lakh rupee

नोएडा के सोरखा गांव में मौसी के घर आई एक महिला पर पड़ोसी ने घर से लाखों कीमत के गहने चुराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-49 पुलिस से की है।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोरखा निवासी पवन यादव ने थाना सेक्टर-49 में मामला दर्ज कराया कि 2 जून को प्रेमा पड़ोस में पवन यादव के घर पर गई थी। उस दौरान उनकी पत्नी ममता सो रही थी।

इसके बाद से उनकी अलमारी में रखे सोने की कंठी, एक सोने का हार और चार कांगन गायब हो गए। बाद में जब वह महिला के घर गए, तो वहां से बिना कुछ बताए फरार हो चुकी थी। यहां तक कि जब महिला के मोबाइल पर संपर्क किया, तो उसका मोबाइल भी बंद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed