फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman suicides in delhi narela

बेटी ने मर्जी से शादी की तो बाकी बच्चों को पिला दिया जहर

Sat, 15 Mar 2014 11:01 AM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
Woman suicides in delhi narela

दिल्ली के नरेला इलाके में 40 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों को जहरीली चाय पिलाकर खुदकुशी कर ली। दोनों बच्चों का लोक नायक अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक महिला, बड़ी बेटी की अपनी मर्जी से शादी करने की वजह से तनाव में थी। पुलिस उसके पति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संजना (40), पति रूप राम (44), दो बेटियों और एक बेटे के साथ पाना पपोसिया गांव में रहती थी। पति-पत्नी नरेला स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। रूप राम शुक्रवार की सुबह काम पर चला गया। जबकि संजना अपनी बेटी भावना (14) और बेटे आशु (13) के साथ घर में थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला ने बच्चों की चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और खुद भी जहरीली चाय पी ली। उसकी बड़ी बेटी ने चार दिन पूर्व ही अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। इस बात से महिला नाराज थी और काफी तनाव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी जाने की वजह से बची पति की जान

Woman suicides in delhi narela

संजना ने शुक्रवार को अपने पति को भी फैक्टरी जाने से मना किया था। लेकिन घर के तनावपूर्ण वातावरण को देखते हुए रूप राम ने फैक्टरी जाने का फैसला किया। आस-पास के लोगों का कहना है कि फैक्टरी जाने की वजह से ही उसकी जान बच गई।

सुबह साढ़े ग्यारह बजे रूप राम को उसके पड़ोसियों ने पत्नी और दोनों बच्चों की तबियत खराब होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रूप राम घर पहुंचा और तीनों को उपचार के लिए राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शुक्रवार शाम उपचार के दौरान संजना की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed