कोर्ट के बाहर महिला ने जहर खाकर जान दी, मामले में थाना प्रभारी निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस हजारी अदालत के गेट संख्या एक पर शुक्रवार दोपहर एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। उसके पास से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने बाहरी दिल्ली के विजय विहार थाना प्रभारी दिनेश कुमार पर अत्याचार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
युवती की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने सब्जी मंडी थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर देर रात थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया। युवती की पहचान शर्मा कालोनी बुध विहार निवासी रेखा (25) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम अरुणा आसफ अली अस्पताल से फोन आया कि 25 साल की युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। छानबीन करने पर पता चला कि युवती करीब दो बजे तीस हजारी अदालत के गेट संख्या 1 ए पर जहर खाने के बाद बेहोश मिली थी।
महिला के पास मिले दो कागज
एक अनजान शख्स ने कैट्स एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के मेडिकल रिपोर्ट (एमएलसी) में जिक्र है कि युवती ने अस्पताल में भर्ती होने के दौरान बताया कि उसने सल्फास की गोलियां खा ली हैं।
उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कैट्स एंबुलेंस के कर्मचारियों ने डॉक्टरों को महिला के पास से मिले दो कागजात दिए। इसमें एक उसका सुसाइड नोट था और दूसरा पांच पन्ने का शिकायत पत्र।
इसके अलावा उसके पास से आधार कार्ड की फोटो कॉपी, 138 रुपये, दो फोटो और तीन सल्फास की गोलियां मिलीं। पुलिस ने सभी सामान को सील कर दिया। उसके बाद क्राइम टीम ने घटनास्थल की जांच की।
थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें मामला दर्ज करने पर विचार किया गया। फिर सब्जी मंडी थाने में थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलसि के मुताबिक देर रात थाना प्रभारी दिनेश कुमार को सब्जी मंडी थाने में बुलाया गया और पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ दिनेश कुमार को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई।
प्रथम दृष्टया तफ्तीश में शिकायत सही है। दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।