{"_id":"575870394f1c1bcf389c5663","slug":"woman-sleeping-alone-in-the-house-with-obscene-gestures","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सास के साथ सो रही महिला के साथ की अश्लील हरकत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सास के साथ सो रही महिला के साथ की अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सो रही महिला के साथ मकान मालिक के रिश्तेदार ने अश्लील हरकत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक मंगलवार की शाम वह अपनी सास के साथ घर में आराम कर रही थी। शाम करीब पांच बजे उसकी आंख खुली तो पाया कि उन दोनों के बीच में एक युवक लेटा हुआ है।
विज्ञापन
यह देख महिला ने पति को आवाज लगाई। पति ने युवक को पकड़ लिया। पूछने पर युवक ने खुद को मकान मालिक का रिश्तेदार बताया।
एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी राजेंद्र निवासी रानीगंज जिला बहराइच (यूपी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि इस समय वह करोल बाग दिल्ली में रह रहा है।
विज्ञापन