{"_id":"58d938254f1c1b447763e1c5","slug":"woman-slapped-in-labour-court-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कोर्ट में वकील ने महिला को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेबर कोर्ट में वकील ने महिला को जड़ा थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 27 Mar 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-3 स्थित लेबर कोर्ट में एक महिला को वकील ने थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि महिला वकील से अपनी केस की सुनवाई को लेकर बात कर रही थी। बार-बार तारीख मिलने से परेशान हो चुकी महिला वकील से केस की सुनवाई के लिए रुपये नहीं होने की दुहाई दे रही थी।
विज्ञापन
इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। वकील ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी वकील को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी वकील खोड़ा में किराए पर रहते हैं। वह सेक्टर-3 स्थित लेबर कोर्ट में वकील हैं।
विज्ञापन
वकील ने एक साल पहले खोड़ा की एक महिला का केस लिया था। महिला को एक कंपनी मालिक ने रुपये नहीं दिए थे। उसका आरोप है कि आरोपी वकील उसे पिछले 1 साल से लेबर कोर्ट के चक्कर कटवा रहा है। हर बार केस जल्द खत्म करने का झांसा देकर कई हजार रुपये ऐंठ लिए हैं।
विज्ञापन
आरोप है सोमवार को भी आरोपी ने महिला को कोर्ट बुलाया। उसने महिला से रुपये की मांग की पर उसने रुपये नहीं होने की बात कही। इस पर वकील और महिला की बहस हो गई। आरोप है कि वकील ने दुर्व्यवहार करते हुए महिला को थप्पड़ जड़ दिया।