फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman shot dead, husband arrested.

महिला की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead, husband arrested.
चंद्रपुरी कॉलोनी में प्रीति (22) की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति विकास को गिरफ्तार कर लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली है।
विज्ञापन


मृतका के भाई राजेश ने विकास के अलावा सास, ससुर, देवर और ननद पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि विकास का कहना है कि प्रीति ने कहासुनी होने पर माथे में गोली मारकर सुसाइड किया है।
विज्ञापन


उसने आत्महत्या से पहले उसे मोबाइल पर मैसेज भेजा था। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रीति बुलंदशहर के आजमपुर-हुसैनपुर गांव निवासी देवी सिंह की बेटी थी। उसकी शादी सात मार्च 2014 को चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी स्टेशनरी कारोबारी श्यौपाल सिंह के बेटे विकास से हुई थी। दोनों के पांच माह की बेटी पाखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति के भाई योगेश ने बताया कि शादी के  दो माह बाद ही प्रीति से ससुराल वाले लग्जरी कार की मांग करते थे। दहेज में कार न मिलने से नाराज ससुरालवाले उसे जान से मारने की धमकी देते थे।

इसकी शिकायत प्रीति ने मायके वालों से की थी। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोप है कि सोमवार देर रात विकास ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से प्रीति के  माथे में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद प्रीति के मामा धर्मेंद्र को कॉल कर बताया कि प्रीति ने खुद को गोली मार ली है। मामा ने इसकी सूचना प्रीति के परिजनों को दी, परिजन प्रीति के ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला।


एमएमजी अस्पताल पहुंचने पर ऑटो में प्रीति की लहूलुहान लाश मिली। प्रीति के पति विकास, देवर आकाश, सास सुमन, ससुर श्यौपाल सिंह और ननद पूजा के  खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed