फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman servant looted seven lakh in delhi

महिला नौकरानियों पर अगर करते हैं भरोसा तो ये खबर उड़ा देगी आपकी नींद

Thu, 20 Jul 2017 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Jul 2017 01:15 PM IST
सार

आनंद विहार के शांति विहार में हुई वारदात, आनंद विहार थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज 
नई नौकरानियां उड़ा ले गई सात लाख के जेवरात
- आनंद विहार के शांति विहार में हुई वारदात, आनंद विहार थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज      
- एक दिन पूर्व ही पीड़िता ने काम पर रखी थी दो महिलाएं, नहीं हुआ था पुलिस वेरीफिकेशन      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 19 जुलाई  

विज्ञापन
woman servant looted seven lakh in delhi

विस्तार

अनजान महिलाओं को काम पर रखना बुजुर्ग महिला को काफी महंगा पड़ गया। नौकरी पर रखे जाने के अगले ही दिन दोनों महिलाएं घर से सात लाख रुपये के जेवरात उड़ाकर ले गई।

विज्ञापन


पीड़िता को जब तक अपनी गलती का अहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल आनंद विहार थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं आनंद विहार थाना पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर दोनों आरोपी महिलाओं का हूलिया पूछकर उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की तलाश शुरू

woman servant looted seven lakh in delhi

पुलिस के मुताबिक आशा जैन (61) परिवार के साथ 36, चौथी मंजिल, शांति विहार में रहती है। गत रविवार को इनके पास दो महिलाएं काम मांगने आई थी। पीड़िता ने दया दिखाते हुए दोनों महिलाओं को घरेलू काम के लिए नौकरी पर रख दिया।

आशा ने विश्वास करते हुए दोनों का पुलिस वेरीफिकेशन भी नहीं करवाया। अगले दिन आशा दोनों महिलाओं को काम पर छोड़कर मंदिर चली गई। वापस आने पर दोनों महिलाएं गायब थी।

घर की अल्मारी में रखे करीब सात लाख रुपये के सोने व हीरे के जेवरात गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर आरोपी महिलाओं को की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed