खुद को आग लगाने वाली पीड़िता अस्पताल में बोली- कम से कम अब मेरे साथ दुष्कर्म तो नहीं होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिछले पांच साल से यौन शोषण का शिकार महिला ने बाबूगढ़ पुलिस की बेरुखी के चलते खुद को आग लगा ली। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया था, जिसके बाद एसपी के आदेश पर 15 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार पीड़िता का शरीर 75-80 प्रतिशत जल गया है। उसने कहा कि मैं मरना चाहती हूं, कोई ऐसी जिंदगी नहीं जीना नहीं चाहेगा। खैर, मेरा शरीर इतना जल गया है कि अब कोई मेरा दुष्कर्म नहीं करेगा।आरोप है कि महिला की मजबूरियों का फायदा उठाकर 16 लोगों ने पांच साल में उसे कई बार हवस का शिकार बनाया था।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी को एक पत्र लिखा है, जिसमें हापुड़ मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने लिखा कि 'हापुड़ में एक महिला जो घरेलू मदद के लिए बाहर काम करती थी, महिला को कथित रूप से निरंतर उत्पीड़न, सामूहिक बलात्कार का शिकार होना पड़ा और महिला ने खुद आग लगाकर जान देने की कोशिश की क्योंकि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया।
NCW has written a letter to UP DGP asking for a detailed action report in a case wherein,' a woman who worked as domestic help in Hapur was allegedly subjected to continuous harassment, gang-rape&set herself on fire after police reportedly refused to register her complaint.' pic.twitter.com/hUtT6ghdcs
— ANI UP (@ANINewsUP) May 14, 2019
ये है पूरा मामला...
पीड़िता का आरोप है कि पति पर गांव के ही बाबू के कुछ रुपये उधार थे। पूरी रकम न चुकाने पर करीब पांच साल पहले बाबू ने डरा-धमकाकर उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया। इस बात का पता चलने के बाद भी पति चुप रहा।
आर्थिक स्थिति अच्छी न होने पर वह घरों में काम करती थी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेबसी का फायदा उठाकर 16 लोगों ने 5 साल में कई बार दुष्कर्म किया।
महिला के जलने की घटना मुरादाबाद में हुई थी। वहीं से उसे दिल्ली रेफर किया गया। पूर्व में महिला ने हापुड़ पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। दिल्ली महिला आयोग द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद हापुड़ पुलिस को पता चला। बाबूगढ़ थाने में पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल अभी कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया। - राममोहन सिंह, एएसपी