{"_id":"58430f354f1c1b0e1ede9218","slug":"woman-s-body-found-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला महिला का शव, कटे हुए थे पैर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला महिला का शव, कटे हुए थे पैर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
लाश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर कॉलोनी थाना इलाके के एक गंदे नाले में शनिवार सुबह महिला का शव मिला। शव काले रंग के बैग में था। महिला के दोनों पैर टखनों के ऊपर से कटे हुए थे। कटे हुए पैर नहीं मिले। संगम विहार इलाके में भी शुक्रवार को इसी हालत में एक व्यक्ति का शव मिला था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह सूचना मिली कि कैप्टन गौड़ मार्ग पर ओखला मंडी के पास स्थित गंदे नाले में पड़े बैग से खून निकल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग खोला, तो उसमें महिला का शव था। महिला ने मैक्सी पहनी हुई थी।
विज्ञापन
उसके पैर ढूंढे गए, लेकिन नहीं मिले। अमर कॉलोनी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संगम विहार इलाके में शुक्रवार को मिले शव के पैर भी टखनों के ऊपर से कटे हुए थे।
विज्ञापन
हालांकि उसके पैर शव के पास ही पड़े मिल गए थे। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर भी जांच कर रही है। शनिवार देर शाम तक महिला और संगम विहार में शुक्रवार को मिले व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई।