{"_id":"57b0a8244f1c1be4086eaf06","slug":"woman-murdered-bodies-dumped-in-vacant-plot-husband-getting-inquiries","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर खाली प्लॉट में फेंका शव, पति से हो रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर खाली प्लॉट में फेंका शव, पति से हो रही पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार इलाके में शनिवार दोपहर एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव खाली प्लॉट में मिला है। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सितारा (34) पति शंकर के साथ मुबारकपुर डबास गांव में रहती थी। शंकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सितारा की दो साल पहले शंकर से शादी हुई थी।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे पुलिस को खाली प्लॉट में महिला की लाश मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस जब घटनास्थल पर छानबीन कर रही थी, इसी दौरान सितारा का पति शंकर वहां पहुंचा। पूछताछ में शंकर ने बताया कि सितारा शुक्रवार रात दूध लाने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी। उसके बाद से वह वापस नहीं आई। पुलिस को शंकर की बातों पर यकीन नहीं है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।