फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman killed in gurgaon dead body found half kilometer away

महिला की पीट-पीटकर हत्या, आधा किलोमीटर दूर जंगल में मिला शव

Wed, 13 Apr 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 13 Apr 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
woman killed in gurgaon dead body found half kilometer away
- फोटो : डेमो फोटो

मामलीका गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। अरबीना नामक महिला का शव मंगलवार सुबह गांव से आधा किलोमीटर दूर जंगल में पाया गया।

विज्ञापन


मायके वालों ने दहेज के लालच में ससुरालियों पर अरबीना की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज न मिलने की वजह से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का सात माह का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन


पिनगवां चौकी प्रभारी राम चंद्र ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

इसके अलावा अरबीना को मारकर शव गांव से दूर छिपाने पर गांव के ही तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांडीखेड़ा अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी को मारने के बाद शव गांव से दूर छिपाने की कोशिश की गई थी।

परिजनों का कहना है कि नगीना खंड के गांव नांगल मुबारिकपुर निवासी यूनुस पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उसके पांच बेटे और एक बेटी थी। उसने करीब दो साल पहले अपनी इकलौती बेटी अरबीना की शादी पुन्हाना खंड के गांव मामलीका निवासी जहीर खान के साथ की थी।


मृतक अरबीना के दादा रहमान का कहना है कि उसकी पौत्री का कद थोड़ा कम था, इसकी वजह से लड़का उसे कम चाहता था। मृतका की मां फरादा का कहना है कि उसकी लड़की के साथ ससुराल के लोग अक्सर मार-पिटाई करते रहते थे। अरबीना अपने पीछे करीब सात माह का बेटा छोड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed