{"_id":"21db72e27e0fa7de70322a86320f9e88","slug":"woman-kidnapped-and-tried-to-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का अपहरण कर जलाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का अपहरण कर जलाने का प्रयास
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2014 04:12 PM IST
विज्ञापन
शहीद प्यारे लाल कालोनी निवासी एक महिला ने पास ही रहने वाले चार लोगों पर उसका अपहरण करने और जलाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हालांकि शुरुआती जांच में मामला प्लाट विवाद का बताया जा रहा है। महिला पिंकी सिंह ने बताया कि गत शनिवार को वह लाजपत नगर से सामान खरीदकर लौट रहीं थीं तभी चार युवकों ने जबरन उनको गाड़ी में डाल लिया और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद साइट चार औद्योगिक क्षेत्र में उनके पैर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी उन्हें साइट चार में ही फेंककर फरार हो गए। महिला जैसे-तैसे थाने पहुंची और मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
एसओ साहिबाबाद ने बताया कि महिला की शिकायत पर किरणपाल, महेंद्र और दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला जिस मकान में रहती है वह किराए का है। उसे लेकर ही विवाद चल रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।