{"_id":"59a410b34f1c1b89018b4568","slug":"woman-hanged-body-found-at-her-in-laws-house-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहपुर क्षेत्र में रविवार देर शाम विवाहिता का शव फंदे से झूलता मिला है। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी निवासी अनुप्रिया की शादी बादशाहपुर निवासी संदीप यादव के साथ करीब 4 साल पहले हुई थी। उनका ढाई साल का बच्चा भी है। रविवार देर शाम वह अपने कमरे में अकेली थी।
विज्ञापन
परिजन दूसरे कमरे में थे। जब वे अनुप्रिया को बुलाने के लिए आए तो उन्होंने उसे फंदे पर लटकता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। इसकी सूचना अनुप्रिया के माता-पिता को भी दी गई तो वे भी बादशाहपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
यहां उन्होंने इसकी शिकायत बादशाहपुर थाना पुलिस को दी। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।