फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman got dead in a flat

पति को पता नहीं कि बाहर पत्नी मरी पड़ी है!

Thu, 06 Feb 2014 10:02 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 06 Feb 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
woman got dead in a flat

नोएडा के सेक्टर-82 के केंद्रीय विहार में एक महिला की पांचवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने घटना की सूचना उसके पति और पुलिस को दी। फेज टू पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

केंद्रीय विहार में मूलरूप से मुंबई निवासी 26 वर्षीय सेजल अपने पति अनुराग जैन के साथ रहती थीं। सेजल दिल्ली की बिजली कंपनी बीएसईएस में प्रशासनिक अधिकारी थीं, जबकि उनके पति नोएडा की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
विज्ञापन


सेजल की शादी पिछले साल नौ मई 2013 में हुई थी और वह गर्भवती थीं। गुरुवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में सेजल पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे आ गिरीं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उनका पति घर में मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने इस घटना की सूचना पुलिस और फ्लैट में सेजल के पति को दी। पुलिस ने सेजल के परिजनों को सूचना दी थी। मृतका के परिजन पति पर हत्या आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed