फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman gang-raped and murdered in south Delhi's Vasant Kunj area, accused arrest

महिला के मरने के बाद भी की गई दरिंदगी

Mon, 12 Jan 2015 07:49 PM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped and murdered in south Delhi's Vasant Kunj area, accused arrest

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में इंसानियत की हदें पार करने वाले आरोपी दरिंदे को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी महिला से एकतरफा प्यार करता था और किसी अन्य से दोस्ती से खफा था। आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट अंगों में लकड़ियां डाली थीं।

विज्ञापन


आरोपी महिला पर शक करता था और इसी नफरत के चलते उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। हालांकि आरोपी पुलिस को खुलकर ज्यादा बता नहीं रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला का मंगलसूत्र, मोबाइल व सैलरी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ये पता करने में लगी हुई थी कि वारदात में किस-किस की भूमिका है। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम हो गया।

विज्ञापन

और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है

Woman gang-raped and murdered in south Delhi's Vasant Kunj area, accused arrest

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम रामतेज है वह सुल्तानपुर स्थित डीडीए की एक नर्सरी में माली है। आरोपी की पीड़ित महिला से कई महीने से दोस्ती थी। ये भी बताया जा रहा है कि वह महिला से एकतरफा प्यार करता था। पीड़ित महिला की कई और लोगों से दोस्ती थी। रामतेज महिला को उनसे मिलने से मना करता था।

मगर महिला फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ युवकों से मिलती थी। वारदात वाले दिन रामतेज ने महिला को मिलने के बुलाया। दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ था। फिर समझौता हो गया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने महिला की जर्सी से उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी।

आरोपी ने हत्या करने के बाद महिला के हाथ-पैर बांधकर प्राइवेट अंगों में लकड़ियां डाल दीं। वह महिला की फोटो भी अपने साथ रखता था। हालांकि शुरुआती पूछताछ में वह हत्या व दुष्कर्म की वारदात में अपनी भूमिका की बात से इनकार कर रहा था।

विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या

Woman gang-raped and murdered in south Delhi's Vasant Kunj area, accused arrest

दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में डीडीए नर्सरी में मृत मिली 33 वर्षीय महिला निशी की गला दबाकर हत्या की गई थी। शरीर के प्राइवेट अंगों पर भी चोट के काफी निशान मिले हैं। निशी के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस अफसरों के सामने ये खुलासा किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह मामला स्पष्ट हो पाएगा। दो से तीन दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लकड़ियों के अलावा महिला के शरीर से लोहे की रॉड भी मिली है। ये रॉड पार्क की ग्रिल की हो सकती है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला की हत्या गला दबाकर की गई। महिला का जब शव मिला था तो उसकी गर्दन में जर्सी लिपटी थी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है, हालांकि ये खुलासा नहीं हो पाया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या सामूहिक दुष्कर्म।

विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलासा कि दोनों काफी बातें करते थे

Woman gang-raped and murdered in south Delhi's Vasant Kunj area, accused arrest

मोबाइल कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है कि महिला व आरोपी रामतेज हर रोज कई-कई बार बात करते थे। कई बार तो दोनों की बातें काफी लंबी होती थीं। हालांकि आरोपी महिला से बात करने की बात से इनकार कर रहा है।

मगर पुलिस के पास कॉल डिटेल सबूत के रूप में है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। रविवार शाम को महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने किया। मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के प्राइवेट अंगों में लकड़ियां मिली हैं। इस मामले में दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

आरोपी का चेहरा कैमरे में हुआ कैद

Woman gang-raped and murdered in south Delhi's Vasant Kunj area, accused arrest

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। महरौली-गुड़गांव रोड पर सुल्तानपुर मेट्रो के साथ एक बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज में दिख रहा है कि वह पीड़ित महिला को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था।

आरोपी ने महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की बात तो मानी है, मगर वह महिला की हत्या व दुष्कर्म की बात से इनकार कर रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को महत्वपूर्ण सबूत मान रही है।

गोरखपुर की रहने वाली 33 वर्षीय महिला की हत्या के बाद आरोपी रामतेज महिला का मोबाइल, मंगलसूत्र और सैलरी ले गया था। पीड़िता महिला को सैलरी करीब सात-आठ हजार रुपये शुक्रवार को मिली थी।

सैलरी फैक्ट्री मालिक ने एक लिफाफे में दी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री के सैलरी लिफाफे की पहचान कर ली है। फैक्ट्री से सैलरी नगद मिलती है और लिफाफे में रखकर दी जाती है।

मां-पिता को सता रही है बेटी की याद

Woman gang-raped and murdered in south Delhi's Vasant Kunj area, accused arrest

दिल्ली में महिला के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की घटना इलाके के दो परिवारों पर बिजली गिरा गई। मृतका की ससुराल में जहां दूसरे दिन भी सन्नाटा रहा, वहीं कुछ दूर के गांव में मायके का हर सदस्य भी अनहोनी को लेकर स्तब्ध था।

आबादी के करीब होकर भी मायके का घर सूनेपन में घिरा था। पूरे मकान में एक ही कमरा रहने लायक होने से मुफलिसी के हालात बयां हो रहे थे। भूजा बेचकर घर चलाने वाले मृतका के वृद्ध पिता बेटी के साथ अनहोनी की खबर मिलने के बाद से पूरी तरह खामोश हो गए हैं। आसपास के लोग कुछ जानने की कोशिश करते हैं तो जबान की जगह डबडबाई आंखें ही जवाब देती हैं।

बीच-बीच में घर के सन्नाटे को तोड़ती हैं मां की चीखें, जिन्होंने चार संतानों में बड़ी होने के कारण बेटी की परवरिश भी पूरे उत्साह से की। दो बेटों के रोजगार के सिलसिले में मुंबई चले जाने और बेटी के पति के साथ दिल्ली में मेहनतकशी से तसल्लीबख्श जिंदगी गुजारने की खबरें ही इस बुजुर्ग दंपति को तसल्ली देती रहती थीं लेकिन शनिवार दोपहर मिली बुरी खबर ने सभी की तसल्ली छीन ली।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में बुजुर्ग दंपति हमेशा के लिए दूर हो चुकी बेटी की तीन अबोध बच्चियों की चिंता जबान पर आ गई। बताया कि साथ रह रहे बेटे को दिल्ली भेजना चाहते थे, लेकिन दामाद ने यह कहकर रोक दिया कि उसके पहुंचने तक बहुत देर हो जाएगी। अंतिम संस्कार कर बच्चों के साथ जल्द गोरखपुर पहुंचेंगे।

इस बीच मृतका के जेठ को पति ने दोपहर तीन बजे दिल्ली से फोन पर शव मिलने की जानकारी दी। कहा, अंतिम संस्कार के बाद गोरखपुर का सफर शुरू कर देंगे। इस कॉल के बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है।

गैंगरेप मामले में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Woman gang-raped and murdered in south Delhi's Vasant Kunj area, accused arrest

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हुई हत्या के विरोध में रविवार को जेएनयू कैंपस में आइसा ने प्रदर्शन किया। जेएनयू छात्र संगठन के अध्यक्ष आशुतोष के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में छात्रों ने दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

साथ ही केंद्री में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने वसंत कुंज थाने तक मार्च भी निकाला। छात्रों का कहना है कि 16 दिसंबर के हादसे के बाद भी दिल्ली में हालात नहीं बदले हैं। छात्रों ने कहा कि मोदी सरकार नारी के सुरक्षा को लेकर विफल रही है।

प्रदर्शनकारियों ने जेएनयू कैंपस स्थित गंगा ढाबे से मार्च निकाला। वह पैदल ही वसंत कुज थाने की ओर बढ़े। मार्च वसंत कुंज थाने तक निकाला गया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। छात्र नेता आशुतोष ने कहा कि दावों के बावजूद आज भी राजधानी की सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed