{"_id":"6aac3f3d5b1b25bb210f193d","slug":"class-7-student-killed-after-being-hit-by-a-car-wheel-ran-over-his-head-kaithal-news-c-245-1-kht1012-155265-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार की टक्कर से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत, सिर पर चढ़ा पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार की टक्कर से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत, सिर पर चढ़ा पहिया
विज्ञापन
11 वर्षीय वनित
कलायत। कलायत की झीमर बस्ती में गली में साइकिल चला रहे सातवीं कक्षा के 11 वर्षीय छात्र वनित की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। वनित का 20 दिन बाद 11वां जन्मदिन था। शिकायत के अनुसार कार का पिछला पहिया वनित के सिर और छाती पर चढ़ गया।
पुलिस ने पिता कश्मीरी की शिकायत पर कार चालक सोनू निवासी देबन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कश्मीरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे हैं।
बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनका छोटा बेटा वनित घर से साइकिल लेकर गली में चला गया। वह साइकिल चलाते हुए घर से आगे वाली गली में चक्कर लगाने के लिए गया था। करीब छह बजे कश्मीरी के चचेरे भाई सतपाल ने घर आकर बताया कि वह गली से अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान सामने से वनित साइकिल पर आ रहा था। उसी समय सफेद रंग की वैगनआर तेज रफ्तार और लापरवाही से आई। चालक ने गली में अचानक तेज कट मारा और वनित की साइकिल को टक्कर मार दी।