{"_id":"59bc17064f1c1b8f688b4bea","slug":"woman-found-in-bad-condition-in-jungle-after-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से मिलने बुलाकर किया गैंगरेप, संदिग्ध हालत में पाई गई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखे से मिलने बुलाकर किया गैंगरेप, संदिग्ध हालत में पाई गई महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से क्षेत्र में आई एक महिला ने दो लोगों पर एक केस में समझौते के लिए बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता के आरोप लगाने पर कस्बे के लोग आरोपियों को ढूंढते रहे लेकिन उनका पता नहीं चला। वहीं, कोतवाली पुलिस ने उनके क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के जंगल में एक महिला को संदिग्ध हालत में देखने के बाद शुक्रवार शाम लोगों ने महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक केस में समझौते के लिए दो लोगों ने उसे बुलाया था। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उसे जबरन जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद लोग आरोपियों को ढूंढने लगे लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद महिला पुलिस को शिकायत दिए बिना लौट गई। कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कहीं भी दुष्कर्म की घटना सामने नहीं आई है। इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन