{"_id":"1670d1282cd9e1edf08ea73d2d8db669","slug":"woman-expelled-from-home-for-dowry-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारुति कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 Sep 2014 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में इन दिनों दहेज उत्पीड़न समेत कई तरह के अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार के दिन ही कई ऐसे मामले सामने आए जिससे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि औद्योगिक शहर वारदातों का शहर बनता जा रहा है।
विज्ञापन
पहली घटना दहेज उत्पीड़न की है। दहेज लोभी ससुराली जनों ने अलग-अलग मामलों में मारुती कार और नकदी न लाने और बाइक की मांग करते हुए बहुओं को घरों से बाहर निकाल दिया। पीड़िताओं ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुरानी भूपानी निवासिनी शारदा का विवाह फरवरी 2011 में गुड़गांव के बादशाहपुर गांव निवासी देविंद्र से हुई थी। शारदा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और नंद दहेज में मारुती कार और 50,000 रुपये की मांग कर उसके साथ मारपीट करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने भूपानी थाने में ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हनुमान नगर नहर पार निवासिनी रजनी का विवाह जून 2013 में बसेलवा कालोनी ओल्ड फरीदाबाद निवासी योगेश से हुआ था। रजनी का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास, और जेठानी उसे मायके से मोटर साइकिल और 21 लाख रुपये लाने की मांग करते हुए मारपीट करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। भूपानी थाने के एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आधा किलो चरस बरामद
फरीदाबाद के सराय ख्वाजा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गश्त के दौरान एनएचपीसी चौक के पास से सुनील निवासी संतोष नगर को 520 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया।
दो देसी कट्टेबाज गिरफ्तार
फरीदाबाद के सेक्टर-48 थाना पुलिस ने संजय कालोनी निवासी श्यामपाल को तिगांव गांव के पास एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। सराय ख्वाजा पुलिस ने मंडावली भूपानी निवासी जसबीर को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों ही किसी खतरनाक घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
दो भगोड़े गिरफ्तार
आबकारी एक्ट में वांछित सुनील को सेक्टर-15 थाना पुलिस ने पहलवान ढाबे के पास से गिरफ्तार किया। उसे एसीजेएम कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। सड़क हादसे में वांछित नरयाला छांयशा गांव निवासी भंवर सिंह को मुजेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया। भंवर सिंह को जेएमआईसी कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था।