फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman doctor manhandled, mobile looted

महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी, मोबाइल भी छीना

Wed, 19 Mar 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 19 Mar 2014 09:13 AM IST
विज्ञापन
woman doctor manhandled, mobile looted

होली के दिन दिल्ली से गुड़गांव घूमने आई महिला डॉक्टर के साथ कुछ युवकों ने बदसलूकी की। इतना ही नहीं युवकों ने उसके महिला के दोनों दोस्तों के साथ मारपीट की और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना के बाद महिला और उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हालांकि अभी तक आरोपी युवकों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली की रहने वाली महिला डॉक्टर राजेश्वरी मुखर्जी होली की शाम अपने दो साथियों के साथ गुड़गांव घुमने आई थी। शाम को जब वे दिल्ली वापिस लौट रहे थे तो उनके दोस्तों ने राजनगर के पास गाड़ी रोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान महिला डॉक्टर को गाड़ी में अकेली देखकर कुछ युवक पहुंच गए और उन्होंने महिला डॉक्टर के साथ बदसलुकी करनी शुरू कर दी। इस बीच उसके दोस्त पहुंच गए और उन्होंने युवकों का विरोध करना चाहा तो आरोपी युवकों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।


महिला डॉक्टर का आरोप है कि युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रही महिला एसआई राजबाला के मुताबिक महिला डॉक्टर और उसके दोस्तों ने तीन से चार लड़के होने की बात कही है। इस मामले में पुलिस आरोपी लड़कों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed