{"_id":"f60ad21e4bce0b10ffc99482aeb29062","slug":"woman-died-to-knife-attack-at-karol-bagh-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे की रात महिला के दिल पर मारा था चाकू, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेलेंटाइन डे की रात महिला के दिल पर मारा था चाकू, मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 16 Feb 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार रात मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने लूटपाट का विरोध करने पर हत्या किए जाने आशंका जताई है, लेकिन घटनास्थल पर महिला के जेवरात, मोबाइल और अन्य सामान मिलने से हमलावर के मकसद का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के अनुसार, सिमरनजीत कौर (25) पति मनरीत सिंह (28) के साथ मोतीबाग इलाके में रहती थी। वह नोएडा स्थित फ्रांस की कंपनी में आईटी मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
पढ़ें: इस महिला ने 40 लाख में पति और बहन बेच दिया
विज्ञापन
शुक्रवार रात सिमरनजीत करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास रहने वाली अपने बुआ के घर जा रही थीं। बताया गया है कि घर से कुछ दूरी पर एक युवक ने उनसे बैग छीनने की कोशिश की।
विरोध करने पर बदमाश ने सिमरनजीत के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। जोर से चिल्लाने पर बदमाश ने उनके दिल पर चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और महिला को गंगाराम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।