फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman died after falling from second floor

छत से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 18 Jul 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Jul 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
woman died after falling from second floor

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर तीन इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला की दूसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जानकारी एसडीएम को दे दी है। महिला की पहचान नेहा जैन (27) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक एसडीएम के निर्देश पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहिणी सेक्टर तीन की एक घर की दूसरी मंजिल से नेहा जैन नाम की महिला गिरकर जख्मी हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जानकारी जगतपुरी में रहने वाले नेहा के पिता सागर जैन को दी। सूचना मिलते ही परिवार के साथ पिता नेहा के ससुराल पहुंचे।

परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। नेहा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2010 में रोहिणी सेक्टर तीन निवासी आशीष जैन से हुई थी।

आशीष का कश्मीरी गेट पर मोटर पार्ट्स का कारोबार है। उन लोगों ने आरोप लगाया कि नेहा की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसडीएम दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर रहे हैं और उनके आदेश के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।


परिवार में सबसे छोटी थी नेहा
अपने परिवार में नेहा सबसे छोटी थी। पिता के मुताबिक, नेहा परिवार में सबकी लाडली थी। उसके शादी पर उन लोगों ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी। नेहा के परिवार में पिता सागर जैन, मां मिथलेश, भाई अमित जैन और बड़ी बहन रीना जैन हैं। मौसेरे भाई रोहित ने बताया कि नेहा की मौत की सूचना मिलते ही सागर जैन बेहोश हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed