फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman did suicide by hanging

रात में रोया बच्चा तो महिला ने लगाई फांसी

Tue, 04 Nov 2014 12:40 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
woman did suicide by hanging

दिल्ली के हौजखास थाना क्षेत्र में रविवार रात रो रहे बच्चे को दूध पिलाने को लेकर डांटने पर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

महिला की शादी को डेढ़ वर्ष ही हुआ था, इसलिए मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। एसडीएम ने महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

डेढ़ वर्ष पहले हुई शादी

woman did suicide by hanging

पुलिस के अनुसार मस्जिद मोठ निवासी पवन दक्षिण दिल्ली स्थित एक मॉल में काम करता है। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी नरेला निवासी नीरा (22) से हुई थी। दोनों का एक बेटा है।

बताया गया है कि रविवार रात बच्चा रो रहा था। इस पर पवन व उसकी मां ने बच्चे को दूध पिलाने को लेकर नीरा को डांट दिया।

इसके बाद नीरा ने बाथरूम में खिड़की की ग्रिल से फांसी लगा दी। रात करीब 2:00 बजे परिजनों को इसका पता चला। वे नीरा को फंदे से उतारकर सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed