फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman did suicide by hanging.

शादी ने घोला जिंदगी में जहर, मौत को गले लगाया

Sat, 27 Sep 2014 07:58 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
woman did suicide by hanging.

दिल्ली के अमन विहार इलाके में शुक्रवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


हालांकि परिवार वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। अमन विहार थाना पुलिस महिला की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम पुलिस ने अमन विहार के अगर नगर इलाके में एक महिला के फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पास से पुलिस को एक सुसासड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह मौत के लिए खुद जिम्मेदार है। उसने शादी से पूर्व कई सपने देखे थे लेकिन वो पूरे नहीं हो पाए। महिला की पहचान काजल (24) के रूप में हुई।

पिटाई करके भेजा था मायके!

woman did suicide by hanging.

पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मूलत: मधुबनी बिहार की रहने वाली काजल की शादी वर्ष 2012 के नवंबर माह में अगर नगर निवासी राघव मिश्रा से हुई थी। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। काजल का एक आठ माह का बेटा भी है।
 
काजल के भाई संजीव मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम उसके छोटे भाई के पास काजल के ससुराल से फोन आया था। जिसमें काजल के सुसाइड करने की बात कही थी। काजल के घर पहुंचने पर उन लोगों ने उसका शव बाहर में रखा हुआ देखा। संजीव ने आरोप लगाया कि काजल की हत्या की गई है।

15 दिन पहले उसके ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर उसे मायके भेज दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद राघव ऐसी गलती दुबारा नहीं होने की बात कहकर उसे वापस ले गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट मिलने से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है, फिलहाल उसने किस परिस्थिति में खुदकुशी की है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed