पैसों के लिए दर्ज कराए रेप के 11 मामले!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक महिला ने उगाही के लिए युवक को छेड़छाड़ के मामले में फंसा दिया।
कड़कड़डूमा अदालत के सीएमएम सोनू अग्निहोत्री ने मिंटो रोड निवासी नवीन की शिकायत पर सुनवाई के बाद करिश्मा (परिवर्तित नाम) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर थाना कल्याणपुरी पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है।
करिश्मा ने 30 मार्च 2013 को नवीन के खिलाफ थाना कल्याणपुरी में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया था।
15 मामलों में 11 रेप के
कोर्ट में नवीन ने कहा कि वह आरोप लगाने वाली महिला को नहीं जानता है। घटना वाले दिन रात को जब वह कोंडली मोड़ से आ रहा था तो आरोप लगाने वाली महिला अचानक उसकी गाड़ी के सामने आ गई और चिल्लाने लगी।
महिला ने पुलिस को बुलाने की धमकी देकर उससे पांच हजार रुपये और सोने की चेन झपट ली थी। इसके बाद भी उसने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवा दिया। नवीन ने आरोप लगाया कि यह सब पहले से प्लान किया गया था क्योंकि एक पुलिसकर्मी वहां पहले से मौजूद था।
उगाही करने के लिए बाद में उसे पुलिस थाने ले जाया गया और मुकदमा दर्ज करा दिया। बता दें कि यह केस भी उन 15 मामलों में शामिल है, जिनमें से 11 में महिला ने पति समेत अलग-अलग लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जुलाई 2013 में गिरफ्तारी के बाद से वह तिहाड़ जेल में है।