{"_id":"05d2b54abcba4b4cc938481e35ae8f25","slug":"woman-crushed-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की महिला को कुचला, भीड़ ने बस फूंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजियाबाद की महिला को कुचला, भीड़ ने बस फूंकी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Aug 2014 08:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुरी में बृहस्पतिवार रात डीटीसी की लो फ्लोर बस ने नारायणी देवी (50) को कुचल दिया। इलाज के दौरान संजय गांधी अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके के लोगों ने बस में आग लगा दी और छह बसों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस पर पथराव कर रहे लोगों को शांत रहने की अपील की। करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
वहीं दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर शामली निवासी आरोपी ड्राइवर मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी नारायणी देवी बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे बेटी के घर आ रही थी। सुल्तानपुरी बस टर्मिनल पर लो फ्लोर बस से उतरकर वह पैदल जाने लगी।
तभी मनोज ने बस बैक करने लगा, जिससे बस पिछले पहिये की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी बस छोड़कर भाग गया। नाराज लोगों ने बस में आग लगा दी और पथराव करने लगे।
जिससे टर्मिनल में मौजूद बसों का शीशा टूट गया। वहीं नारायणी देवी की बेटी आशा ने बताया कि उसकी मां अपने नाती के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने घर आ रही थी।