फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman commits suicide in depression

बेटी की शादी को लेकर परेशान मां ने किया सुसाइड

Tue, 15 Apr 2014 11:36 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Apr 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide in depression

नई दिल्ली के मंडावली इलाके में सोमवार सुबह 48 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन


उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि आगामी दो मई को उसकी बेटी की शादी होने वाली थी, जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी।

पुलिस के अनुसार अजीता (48) अपने दो बेटों और बेटी के साथ वेस्ट विनोद नगर में रहती थी। उसके पति अनिल कुमार की मृत्यु हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: नॉर्थ ईस्ट की एक और युवती की मौत

सोमवार सुबह दस बजे उसकी बेटी कमरे में गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुलने पर बच्चों ने दरवाजा को तोड़ दिया।

कमरे में अजीता पंखे से लटकी हुई थी। उन लोगों ने घटना की जानकारी अपने परिचितों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान अजीता के बच्चों ने बताया कि बेटी की शादी को लेकर वह काफी परेशान थी और उसका उपचार भी चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed