{"_id":"570ae3f64f1c1bc27ac810c8","slug":"woman-beating-man-in-filmy-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ कर रहे मनचले को छात्रा ने अपने स्टाइल में सिखाया सबक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ कर रहे मनचले को छात्रा ने अपने स्टाइल में सिखाया सबक
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएड
Updated Mon, 11 Apr 2016 05:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज से घर के लिए बस में सवार होकर आ रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करना मनचले युवक को भारी पड़ गया। जूड़े कराटे प्रशिक्षण प्राप्त छात्रा ने कुछ देर तक तो युवक की अश्लीलता को बर्दाश्त किया लेकिन जब हद पार होने लगी तो छात्रा ने बस में ही मनचले की धुनाई कर दी। छात्रा की हिम्मत और कराटे देख बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह युवक को बचाया और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती कस्बा स्थित एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है। शनिवार शाम को वह कॉलेज से बस में सवार होकर घर के लिए वापस अपने गांव आ रही थी। कॉलेज से ही एक युवक छात्रा का पीछा कर रहा था और वह भी बस में सवार हो गया। बस के कुछ दूर चलने पर ही मनचले ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पहले तो छात्रा ने उसकी हरकत को नजरअंदाज किया मगर जब युवक का मनोबल बढ़ता देखा तो छात्रा को गुस्सा आ गया। छात्रा जूड़ो कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए थी और उसने बस में ही यात्रियों के सामने मनचले की जमकर धुनाई कर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसने युवक को बेइज्जत करने के लिए चप्पलों से भी पीटा। छात्रा ने युवक की धुनाई इस तरह की कि वह बदहवाश हो गया। युवक मर न जाए इसलिए बस में सवार यात्रियों ने छात्रा से किसी तरह उसे छुड़ाया और बस से नीचे उताकर पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन