पुलिसवाला बताकर जमाई धौंस, कुत्ता घुमाने पर महिला को पत्नी से पिटवाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर में कुत्ता घुमाने के विवाद में एक महिला का पड़ोसी व्यक्ति से विवाद हो गया। आरोपी ने कुत्ता घुमाने का विरोध किया। उसने खुद को पुलिस वाला बताकर महिला पर धौंस जमाई।
आरोप है कि महिला के विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने पत्नी को बुलाकर उसकी पिटवाई करवा डाली। पीड़िता वायुसेना कार्यालय में कर्मचारी की पत्नी है। उसने कासना कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
मूलरूप से इटावा के रहने वाले विरेंद्र सिंह यादव दिल्ली स्थित वायु सेना कार्यालय में कर्मचारी है। वह परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 के आई ब्लॉक में रहते हैं।
कुत्ता टहलाने पर हुई गाली-गलौज
बुधवार सुबह उनकी पत्नी घर के बाहर कुत्ते को टहला रही थी। उसी दौरान पड़ोसी से उनकी कहासुनी हो गई। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने कुत्ता टहलाने पर उनके साथ गाली-गलौज की।
खुद को पुलिस वाला बताकर धौंस जमाई। उससे मारने पीटने की बात करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पत्नी बुलाकर पीड़िता को पिटवा दिया। सारी बात उसने पति विरेंद्र को घर जाकर बताई।
वीरेंद्र पत्नी को लेकर कासना कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।