फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman attacked with weapon in delhi death

धारदार हथियार से हमला कर महिला की हत्या

Tue, 28 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Mar 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
woman attacked with weapon in delhi death

अमर कॉलोनी थाना इलाके में महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से महिला के गले, बाजू व छाती पर वार किए गए हैं। ऐसा लग रहा है कि महिला की करीब दो दिन पहले हत्या की गई है।

विज्ञापन


महिला दिल्ली में अकेली रहती थी। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूजा पासवान (30) एम-54, ओल्ड डबल स्टोरी, लाजपत नगर-चार में अकेली किराए पर रहती थी।
विज्ञापन


वहां यहां पर 12 हजार रुपये प्रति महीने किराया देती थी और दिल्ली में कॉस्मेटिक सामान का व्यवसाय करती थी। पूजा की शादी दो वर्ष पहले सुमित पासवान से हुई थी। सुमित पासवान पटना, बिहार में रहता है। पूजा पासवान पिछले दो दिन से फोन नहीं उठा रही थी तो किसी ने उसकी छत्तरपुर में रहने वाली बहन रेखा को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा ने सोमवार दोपहर को आकर देखा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था और पूजा पलंग पर लहुलूहान पड़ी हुई थी। पूजा पासवान का गला कटा हुआ था और बाजू व छाती आदि जगहों पर चाकू जैसे धारदार हथियार से वार किए गए थे। शुरूआती जांच में लग रहा है कि पूजा के ऊपर आधा दर्जन से ज्यादा बार वार किए गए है।

सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घर का दरवाजा अंदर से बंद था। हत्या के आरोपी ने पूजा के घर में फ्रेंडली इंट्री की है। शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि किसी परिचित ने ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है।


घर में सामान बिखरा नहीं और घर से लूटपाट की वारदात के सबूत भी नहीं मिले हैं। पुलिस ने पटना, बिहार में रहने वाले पूजा के पति सुमित पासवान को सूचना दे दी है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed