फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman arrested for kidnapping 4-year-old from hospital, say police

चार साल का बच्चा चुराने वाली चोरनी पकड़ी गई

Wed, 14 May 2014 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 May 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for kidnapping 4-year-old from hospital, say police

दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से मंगलवार सुबह एक महिला ने चार साल के बच्चे को चुरा लिया। इस वारदात से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मामला दर्ज होने के बाद स्पेशल सेल की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कालीबाड़ी झुग्गी बस्ती में रहने वाली पूजा को सोमवार सुबह लेडी हार्डिंग अस्पताल में जुड़वां बच्चे हुए थे। पूजा की गांव कैनी बरेली निवासी बहन ज्योति और उसके पिता हरदेश गुप्त मंगलवार सुबह अस्पताल आए थे।
विज्ञापन


हरदेश जच्चा-बच्चा वार्ड के बरामदे में ज्योति के चार वर्षीय बच्चे अंसुल के साथ सोए हुए थे। वह पूजा को दूध देने अंदर वार्ड में चले गए थे। तभी एक महिला अंसुल को चुराकर ले गई। हरदेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्जकर महिला की तलाश तेज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़गंज की रहने वाली है वह बच्चा चोर महिला

Woman arrested for kidnapping 4-year-old from hospital, say police

मामले की तफ्तीश के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार दोपहर बाद महिला को झंडेवालान से पकड़ लिया और उसके कब्जे से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया।

महिला की पहचान पहाड़गंज निवासी सुनीता (35) के रुप में हुई। करीब आठ वर्ष पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। उसकी एक बेटी है जिसकी उसने शादी कर दी है। महिला सुनीता के पिछले रिकॉर्ड को भी चेक कर रही।

महिला के पास से एक बच्चा और मिला

Woman arrested for kidnapping 4-year-old from hospital, say police

दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि महिला पहाड़गंज इलाके में किराए पर रहती है। पुलिस ने जब उसके घर पर दबिश दी तो उसे घर से एक छोटा बच्चा और मिला।

महिला बच्चे को अपने रिश्तेदार का बता रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला ने इस बच्चे को भी कहीं से चुराया है। महिला के खिलाफ अपहरण करने के पहले भी मामले दर्ज हैं।

पैसे के लिए बच्चे का अपहरण किया

Woman arrested for kidnapping 4-year-old from hospital, say police

आरोपी सुनीता महिला ने इस बात का भी खुलासा किया है कि उसने पैसे के लिए बच्चे का अपहरण किया था। वह अच्छी रकम मिलने के बाद बच्चे को किसी को बेच देती।

पुलिस महिला से ये भी पूछताछ कर रही है कि उसने पहले कितने बच्चों को चुराया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी महिला बच्चे को चुराते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज केआधार पर महिला की पहचान हो गई थी। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने उस रिक्शे चालक की भी पहचान कर ली थी जिस रिक्शे में लेकर महिला बच्चे को लेकर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed