{"_id":"964bba7353b08a5e216f6db540616df5","slug":"woman-and-her-son-got-dead-in-their-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तोड़ा ताला तो अंदर मिली लापता मां-बेटे की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तोड़ा ताला तो अंदर मिली लापता मां-बेटे की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Apr 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में बुजुर्ग महिला और उसके 35 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मां-बेटे का शव कमरे में बंद मिला। मंगलवार दोपहर घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला की बेटी को खबर दी।
विज्ञापन
खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर से दोनों की लाश बरामद की। दोनों की हत्या सोमवार या उससे पहले की मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:6 साल की बेटी ने लगाई जान की बाजी, पर नहीं बची मां
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फूलवती (60) अपने बेटे सुनील के साथ इंद्रपुरी के जे जे कलस्टर में रहती थीं। सुनील कपड़ों में प्रेस करने का काम करता था। मंगलवार दोपहर सुनील की बहन सुनीता अपनी मां के पास आई। दरवाजा पर ताला लगा हुआ था। उसने इंद्रपुरी थाने पहुंचकर अपनी मां और भाई के गायब होने की शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस जब घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो कमरे में मां-बेटे की लाश पड़ी थी। दोनों की गर्दन पर दबाए जाने का निशान था। फूलवती के सिर पर भारी हथियार से वार करने के भी निशान थे। छानबीन में पुलिस ने पाया कि घर से र्कोई भी सामान गायब नहीं है।
पढ़ें: छात्राओं से स्कूल टीचर ने की छेड़छाड़, जेल भेजा गया
पुलिस ने हत्या में किसी परिचित के शामिल होने की बात कही है। जांच में पता चला है कि सुनील का वर्ष 2000 में तलाक हो गया था। उसके बाद से मां-बेटे एक साथ रहते थे। जबकि उसकी एक बहन देवली में और दूसरी दक्षिणपुरी में रहती है। पुलिस दोनों बहनों व उसके परिवार वाले से पूछताछ कर रही है।
पड़ोसियों की सूचना पर मां की तलाश में आई थी बेटी
जांच में पता चला कि फूलवती की देवली निवासी बेटी सुनीता को उसके पड़ोसियों ने मां और भाई के तीन-चार दिनों से गायब होने की जानकारी दी थी। फूलवती के घर में कुछ दिनों से ताला लगा हुआ देखकर पड़ोसी ने सुनीता को फोन कर उससे मां और भाई के बारे में जानकारी ली थी। लेकिन सुनीता ने उनके बारे में अनभिज्ञता जताई। पड़ोसी के फोन करने के बाद सुनीता ने भाई के फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की। कोई जवाब नहीं मिला। तब वह मंगलवार को चार बजे अपनी मां के घर गई। गेट में ताला लगा हुआ देखकर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।