फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman alleges her 3 years daughter sexually assualted by husband

नहीं हुआ बेटा तो बेटियों से करता था नफरत, पत्नी ने पति पर लगाया 3 साल की मासूम से रेप का आरोप

Fri, 14 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Jul 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
woman alleges her 3 years daughter sexually assualted by husband
rape

दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में बेटे की चाहत में पिता द्वारा तीन साल की बेटी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और रेप का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। फिलहाल मामले में आरोपी पिता की गिरफ्तारी नहीं की गई। आगे जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

      
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शास्त्री नगर इलाके में कोचिंग सेंटर चलाता है। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद उसे दो बेटियां हुई, लेकिन उसके मन में बेटे की चाह बनी रही। इसी बात को लेकर उसका अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'बेटियों से ठीक नहीं था पिता का बर्ताव'

woman alleges her 3 years daughter sexually assualted by husband
रेप (डेमो पिक)

पत्नी का आरोप है कि आरोपी का बर्ताव भी बेटियां से अच्छा नहीं था। पत्नी का आरोप है कि मंगलवार को आरोपी पिता अपनी तीन साल की बेटी को लेकर बाहर गया। कुछ देर बात वह वापस लौटा तो बेटी बदहवास थी। 

उससे बातचीत में पिता द्वारा गलत हरकत का पता चला। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी व उसकी पत्नी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed