{"_id":"57f69d514f1c1b656d27012c","slug":"wizards-of-the-cheated-one-million-elderly-has-hypnotized-crime-committed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादूगरों ने बुजुर्ग से ठगे दो लाख, सम्मोहित कर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जादूगरों ने बुजुर्ग से ठगे दो लाख, सम्मोहित कर दिया वारदात को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्ति नगर इलाके में जादू दिखा रहे कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग को सम्मोहित कर उससे दो लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने के बाद बुजुर्ग ने कीर्ति नगर थाने में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार विष्णुकांत (60) सपरिवार कमला नेहरू कैंप कीर्ति नगर में रहता है। वह राजौरी गार्डन में गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन
बुधवार की रात वह ड्यूटी खत्म करने के बाद घर जा रहा था। दमकल विभाग के कार्यालय के पास उसने काफी भीड़ देखी। उत्सुकतावश वह भी वहां पहुंच गया। वहां कुछ लोग जादू दिखा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक सिपाही वहां पहुंचा और भीड़ को भगा दिया। विष्णुकांत भी पैदल घर जाने लगा। कुछ दूर जाने पर उसने ऑटो पर उन जादूगरों को देखा। जादूगरों ने विष्णुकांत को रोका और उसे सम्मोहित कर लिया। आरोपियों ने उससे घर का पता और घर में रखे रुपये के बारे में पूछा।
पीड़ित ने बताया कि उसने पीएफ से दो लाख रुपये निकाले हैं। यह सुनकर आरोपियों ने उसे जादू के जरिये जान से मारने की धमकी देकर घर से रुपये मंगवा लिए। विष्णुकांत ने आरोपियों को दो लाख रुपये सौंप दिये। आरोपियों के जाने के बाद उसे ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने कीर्ति नगर थाने में इसकी शिकायत की।