{"_id":"1c650bbbc5af5c416bc52f6c910d998c","slug":"withdrawn-1-4lakh-rupees-by-fraud-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसिल चेक लेकर निकाल लिए 1.40 लाख रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंसिल चेक लेकर निकाल लिए 1.40 लाख रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Aug 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
एक निजी कंपनी में ऑपरेशनल मैनेजर कमलजीत से ठगों ने मैजिक पेन के जरिए एक लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शालीमार गार्डन निवासी कमलजीत नोएडा की एक कंपनी में ऑपरेशनल मैनेजर हैं। दो माह पहले उन्होंने होम लोन के लिए निजी बैंक में संपर्क किया था।
कुछ दिन बाद अजय नाम का एक युवक खुद को बैंक एग्जीक्यूटिव बताकर उनके पास आया और उनसे दस्तावेज लेकर चला गया।
कुछ दिन बाद अजय अन्य युवक विकास तोमर के साथ आया और होम लोन की फॉर्मेलिटी पूरी होने की बात कहते हुए उनसे दो कैंसिल चेक लिए।
कमलजीत के अनुसार बुधवार दोपहर को उनके बैंक अकाउंट से एक लाख 40 हजार रुपये निकाले गए। बैंक जाकर जांच की गई तो पता चला कि यह वही कैंसिल चेक है तो अजय और विकास को दिया था।
अजय ने चेक पर हस्ताक्षर भी नकली होने की बात कही। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
चेक कैंसिल करने के लिए युवकों ने अपना पेन कमलजीत को दिया था। पुलिस को शक है कि वह मैजिक पैन था। जिसकी स्याही उड़ाकर बदमाशों ने अकाउंट से रुपये निकाल लिए।