{"_id":"fcb6037a1bb2e635be64b6dca08955de","slug":"wife-takes-negative-action-against-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में मायके वालों को बुलाकर पति को पिटवा दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में मायके वालों को बुलाकर पति को पिटवा दिया
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 25 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के चचूला गांव में सोमवार की सुबह एक दंपति के बीच विवाद हो गया। महिला ने अपने मायके वालों को बुला लिया और पति की पिटाई करा दी।
विज्ञापन
आस-पड़ोस के लोगों ने विरोध किया। आरोपी युवक नहीं माने तो ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जानकारी के मुताबिक दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट भी हो गई। महिला ने इस अपने मायके वालों को खबर कर दी।
विज्ञापन
पढ़ें: बेटियों, बीवी को मार कर खुद फांसी लगाई
विज्ञापन
मायके वाले गाड़ियों में भरकर चचूला गांव पहुंचे। वहां पर अपनी बहन की बात सुनकर उसके पति की पिटाई करने लगे। महिला का पति चिल्लाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कारण पूछते हुए उसे बचाने का प्रयास किया।
उन लोगों से भी महिला के मायके वाले भिड़ गए। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने महिला के मायके वालों को बहुत पीटा। पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी तो है, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।