{"_id":"25698deae176dc5ddcfb1baeb66b7752","slug":"wife-murdered-husband-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए करा दी पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लिए करा दी पति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 22 Jul 2014 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली के महमदपुर जादो गांव में युवक की हत्या के आरोप में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने युवक की पत्नी समेत पांच लोगों पर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
दरअसल, दो दिन पहले डीएम एवी राजामौली और एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह भाईपुर-ब्रह्मनानपुर गांव में शिवमंदिर की सुरक्षा का जायजा लेने गए थे।
वहीं पर अधिकारियों को महमदपुर जादो निवासी गोपीचंद ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई राजू ने कुछ जमीन बेची थी। जिसमें करीब 30 लाख रुपये मिला था।
विज्ञापन
आरोप है कि उसकी पत्नी बीना ने गांव के ही दीपक के साथ मिलकर राजू की हत्या करा दी और हत्या के मामले को उक्त लोगों ने हादसे में बदल दिया। जब लोगों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो उसकी पत्नी ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने निर्देश पर रविवार रात को रबूपुरा पुलिस ने राजू की पत्नी बीना समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।